महादेव के 10 अवतार

महादेव के 10 अवतार
www.balajidarbar.com


प्राणी को शिव का ही अंश माना गया है। इस तरह भगवान शंकर

के असंख्य अवतार हो चुके हैं। परंतु शिवपुराण के अनुसार शिव 

के दस प्रमुख अवतार बताए गए हैं।


यह दस अवतार इस प्रकार है 

महाकाल-  पहला अवतार महाकाल नाम से ख्यात है। महाकाल अपने भक्तों को भोग और मोक्ष प्रदान करने वाले हैं। इस अवतार की शक्ति मां महाकाली हैं।

तार-  दूसरा प्रमुख अवतार है तार। इसकी शक्ति तारादेवी हैं। यह अवतार भुक्ति-मुक्ति दोनों फल प्रदान करने वाला है।

बाल भुवनेश-  तीसरा अवतार बाल भुवनेश नाम से प्रसिद्ध है। इनकी शक्ति देवी बाला भुवनेशी है जो भक्तों को सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करने वाली हैं।

षोडश श्रीविद्येश-  चौथा अवतार  षोडश श्रीविद्येश नाम से जाना जाता है। यह अवतार भक्तों को सुख, भोग और मोक्ष देने वाला है। इनकी शक्ति देवी षोडशी श्रीविद्या हुईं।

भैरव-  शिव का पांचवा अवतार भैरव नाम से ख्यात है। इनकी शक्ति भैरवी गिरिजा हैं। जो श्रद्धालुओं को मनोवांछित फल देने वाली है।

छिन्नमस्तक-  शिव का छठा अवतार छिन्नमस्तक नाम से प्रसिद्ध है। इनकी शक्ति देवी छिन्नमस्ता हैं जो भक्तों की कामनाओं को पूर्ण करती हैं।

धूमवान्-  शिव का सातवां अवतार धूमवान् नाम से प्रसिद्ध है। इनकी शक्ति देवी धूमावती हैं। यह अवतार भक्तों को समस्त व श्रेष्ठ फल प्रदान करने वाली है।

बगलामुख- शिव का आठवां अवतार बगलामुख के नाम से जाना जाता है। इनकी शक्ति देवी बगलामुखी है। यह अवतार श्रद्धालुओं को परम आनंद प्रदान करने वाला है।

मातंग-  शिवावतार में नौवां अवतार मातंग के नाम से प्रसिद्ध है। इनकी शक्ति शर्वाणी मातंगी हुईं जो संपूर्ण अभिलाषाओं को पूर्ण करती हैं।

कमल-  शिव का दसवां अवतार कमल है। इनकी शक्ति गिरिजाकमला के नाम से हैं। यह अवतार भुक्ति और मुक्ति देने वाला है।