घर में तुलसी , लोग नहीं जानते ये बातें



तुलसी की पूजा
www.balajidarbar.com


तुलसी आमतौर पर सभी हिंदू परिवारों के घरों में होती है। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार तुलसी को पूजनीय और पवित्र माना गया है। तुलसी घर में होने से कई प्रकार के दैवीय और चिकित्सकीय लाभ प्राप्त होते हैं।

तुलसी के कई प्रकार के उपाय बताए गए हैं। उपाय सामान्य है तो कुछ आयुर्वेद से जुड़े हुए हैं। तुलसी का पौधा पूज्य और पवित्र तो है साथ ही इसमें कई आयुर्वेदिक गुण भी हैं। तुलसी के औषधीय गुणों से कफ आदि रोगों में बचाव हो जाता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसलिए तुलसी के पत्तों का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए।
  तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्तों का सेवन करते समय ध्यान रखना चाहिए कि इन पत्तों को चबाए नहीं बल्कि ऐसे ही निगल लेना चाहिए। तुलसी का सेवन करने से रोगों में लाभ होता है। पारा धातु भी विद्यमान होती है जो कि चबाने से दांतों पर लगती है। यह दांतों के लिए फायदेमंद नहीं है। इससे दांत और मुंह से संबंधित रोग का खतरा बना रहता है
शास्त्रों के अनुसार जिन लोगों के घर में तुलसी का पौधा होता है उन्हें कई प्रकार के चमत्कारी फायदें प्राप्त होते हैं।
  • संजीवनी बूटी भी कहा जाता है। इसका उपयोग कई प्रकार की औषधियों में किया जाता है।
  • भोजन को शुद्ध और पवित्र करते हैं। इसीलिए सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण के समय भोजन में तुलसी के पत्ते डालें जाते हैं।
  • शास्त्रों के अनुसार मृत्यु के बाद शव के मुख में तुलसी के पत्ते डाले जाते हैं। इस संबंध में माना जाता है कि इससे मृत व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त होता है।
  • घर-आंगन में होने से वातावरण शुद्ध और पवित्र बना रहता है। कई प्रकार के वास्तु दोष भी समाप्त हो जाते हैं।
  • जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां सभी देवी-देवताओं की कृपा बरसती है। परिवार की नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा होती है।
  • पौधे में प्रतिदिन पानी देने और उसकी कांट-छांट करने, से त्वचा संबंधी कई बीमारियां में लाभ होता है।
  • पानी में तुलसी के पत्ते डालकर पीने से पानी एक टॉनिक का काम करता है।
  • तुलसी के पत्ते का नियमित रूप से सेवन करने पर व्यक्ति को खून की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
  • बिना उपयोग तुलसी के पत्ते कभी नहीं तोडऩा चाहिए। ऐसा करने पर दोष लगता है। अनावश्यक रूप से तुलसी के पत्ते तोडऩा तुलसी को नष्ट करने के समान माना गया है।
  • घर के आंगन में तुलसी का पौधा हो तो घर का कलह और अशांति दूर होती है। इसके साथ ही पौधा होने पर घर-परिवार में महालक्ष्मी की कृपा भी रहती है। शास्त्रों में भगवान विष्णु और तुलसी के विवाह का वर्णन मिलता है। तुलसी को विष्णुप्रिया भी कहा जाता है।
  • दही के साथ चीनी और तुलसी के पत्तों का सेवन करना बहुत शुभ माना जाता है। कार्य में मन लगा रहता है। मानसिक तनाव नहीं रहता और शरीर ऊर्जावान रहता है।